Showing posts with label पिव पिव लागी प्‍यास. Show all posts
Showing posts with label पिव पिव लागी प्‍यास. Show all posts

घटना मैंने सुनी है।


घटना मैंने सुनी है।
अमीर खुसरो एक बहुत अदभुत कवि हुआ। वह साधारण कवि न था, ऋषि था। उसने जाना था, वही गाया है। और खूब गहराई से जाना था। उसके गुरु थे निजामुद्दीन औलिया, एक सूफी फकीर। निजामुद्दीन औलिया की मृत्यु हुई, तो हजारों भक्त आए। अमीर खुसरो भी गया अपने गुरु को देखने। लाश रखी थी, फूलों से सजी थी। अमीर खुसरो ने देखी लाश, और कहा,

*"गौरी सोवत सेज पर मुख पर डारे केश।*
*चले खुसरो घर आपने रैन भई यह देश।'*